चारबाग से गोसाईगंज के लिए सिटी बस सेवा शुरू कर दी गई है। लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के प्रबंध निदेशक ए. रहमान ने बताया कि चारबाग से गोसाईगंज तक 23.5 किलोमीटर की दूरी का किराया 35 रुपये है।
मेट्रो के शीघ्र संचालन होने की संभावना को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। बस चारबाग से चलकर यदुनाथ चौक, छप्पन चौराहा, कमांड हास्पिटल, वीर अब्दुल हमीद चौक, कटाईपुल, दिलकुशा मोड़, मोहनगंज, अर्जुनगंज, सरसवा, अहिमामऊ, सरोज इंस्टिट्यूट, अंसल गोल्फ सिटी, एचसीएल, सूर्या पब्लिक स्कूल, खुर्दइ बाजार, शारदा नहर, कबीरपुर, सीएमएस, चांद सराय मोड़ पर रुकते हुए गोसाईगंज तक जाएगी।
महिला वोटरों के साथ ही अन्य छूटे हुए लोगों के नाम वोटर लिस्ट में दर्ज करने के लिए कैंट विधान सभा क्षेत्र में वोटर बिटिया व मोहल्ला एंबेस्डर नामित किए जाएंगे।
सदर तहसील के एसडीएम व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट राजकमल यादव ने कहा कि इससे पुनरीक्षण अभियान में लोगों की भागीदारी बढ़ने की उम्मीद है।
इनका कार्य अपने क्षेत्र में बीएलओ के साथ मिल कर छूटे लोगों का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने का होगा। इसकी शुरूआत शशिभूषण, एपीसेन कॉलेजों में छात्राओं को वोटर बिटिया बना कर हुई है।