फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ के इस मंदिर में जीवों के मुंड पर विराजी हैं मां, करतीं हैं मनोकामनाएं पूरी

Tue, 20 Mar 2018 02:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
काली बाड़ी मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ में मां का एक दरबार ऐसा भी है, जहां मां पांच जीवों के मुंड पर विराजी है। वो मंदिर है 155 साल पुराना काली बाड़ी मंदिर, जहां मां बंगाली परंपरा के अनुसार अगस्त, 1863 से सिद्ध पीठ के रूप में विराजमान है।
विज्ञापन


शारदीय नवरात्र में यहां महिषासुर मर्दिनी का विशेष पाठ होता है। शिव स्वरूप में मां की प्रतिमा घास फूस और काली मिट्टी से बनाई गई है। भक्त बताते हैं कि मां की दिन में सुबह और शाम विशेष आरती होती है।

काली बाड़ी मंदिर टेंपुल ट्रस्ट के अजय बोस ने बताया कि बंगाली परंपरा के अनुसार मां यहां पांच जीवों के मुंड पर विराजी हैं। जब मां की स्थापना हो रही थी तब सांप, नेवला, वानर, एक पक्षी समेत कुल पांच जीवों के मुंडों की आधारशिला पर मां की स्थापना हुई।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

डेमो - फोटो : डेंमो
उसके बाद यहां हर शारदीय नवरात्र की नवमी पर परंपरागत रूप से जीवित बलि की प्रथा का चलन लंबे समय तक रहा, लेकिन पिछले दो दशकों से यहां अब जीवित बली के स्थान पर पंच फलों की बलि मां के सामने बने कुंड में दी जाती है।

शरदीय नवरात्र में यहां ढांक वादन प्रतियोगिता होती है, जो शहर में अपने आप में एक खास होती है। इसमें कई ढाकियों के दल ढाक वादन करते हैं। मंदिर का संचालन ट्रस्ट करता है। मौजूदा समय में तीन पुरोहित मां की सेवा में लगे हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें