नुक्कड़ नाटक से समझाई परिवार की अहमियत
लखनऊ। गोमतीनगर के विपिन खंड सि्थत कैफे में वी द न्यू डेफिनेशन ऑफ यंगस्टर्स फाउंडेशन की ओर से रविवार को कुटुंब का पैगाम-2025 प्रतियोगिता कराई गई। कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के जरिये परिवार की अहमियत समझाई। प्रतियोगिता में 16 शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने अभिनय से परिवार की गहराई और समाज की वास्तविकता को समझाया। संस्थापक देश दीपक सिंह ने बताया कि प्रीराउंड में चयनित टीमें 10 से 14 नवंबर के बीच होने वाले सेमीफाइनल में भाग लेंगी। फाइनल 15 नवंबर को होगा। फिल्म अभिनेता केशव पंडित, सेंट्रल गवर्नमेंट स्टैंडिंग काउंसिल डॉ. शैलेंद्र शर्मा, लखनऊ विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सौरभमालवीय, डेंटल सर्जन डॉ. शिवानी कटारा, डॉ. आस्था शर्मा ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
नुक्कड़ नाटक से समझाई परिवार की अहमियत