फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ–रियाद उड़ानों पर असर: फ्लाइनास की सेवाएं प्रभावित, एयरपोर्ट रवाना होने से पहले जांच लें स्थिति

Mon, 12 Oct 2026 11:03 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ–रियाद उड़ानों पर असर पड़ा है। फ्लाइनास की सेवाएं प्रभावित चल रही हैं। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वह एयरपोर्ट रवाना होने से पहले स्थिति जांच लें। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
फ्लाइट (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ से सऊदी अरब की राजधानी रियाद के लिए संचालित उड़ानों पर 11 अक्तूबर 2026 से असर पड़ा है। फ्लाइनास (Flynas) की उड़ान संख्या XY334 और XY320 का परिचालन प्रभावित होने की जानकारी सामने आई है। यह घटनाक्रम रियाद और आसपास के क्षेत्र में जारी सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बीच सामने आया है।

विज्ञापन


यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे एयरपोर्ट के लिए रवाना होने से पहले संबंधित एयरलाइन से अपनी उड़ान की स्थिति की पुष्टि कर लें, ताकि उन्हें किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।

एयरलाइन की आधिकारिक सूचना पर रहेगी नजर

उड़ानों के दोबारा परिचालन और समय-सारिणी में बदलाव से संबंधित जानकारी एयरलाइन की आधिकारिक सूचना के आधार पर साझा की जाएगी। यात्रियों को सलाह है कि वे फ्लाइनास के आधिकारिक माध्यमों से उड़ान की ताजा स्थिति की जानकारी लेते रहें। यात्रा से पहले अपने टिकट से जुड़ी जानकारी की पुष्टि कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें