इस भर्ती में सहायक चकबंदी अधिकारी, विपणन निरीक्षक, पूर्ति निरीक्षक, अधिशासी अधिकारी नगर निकाय, सहायक उद्यान अधिकारी, राजस्व निरीक्षक नगर निकाय व अपर जिला सूचना अधिकारी जैसे पद शामिल हैं। आयोग ने रिक्त पदों के सापेक्ष 15 गुना अभ्यर्थियों के चयन की व्यवस्था बनाई है। लेकिन, नियम के साथ यह व्यवस्था भी है कि निकटस्थ न्यूनतम पूर्णांक तथा उस पूर्णांक को प्राप्त करने वाले सभी अभ्यर्थियों को अर्ह घोषित किया जाएगा। इस फॉर्मूले पर मुख्य परीक्षा के लिए रिक्त पदों के सापेक्ष 22.82 गुना अभ्यर्थी चयनित हुए हैं।
उद्यान निरीक्षक छोड़ सभी पदों के सापेक्ष 15 गुना अभ्यर्थी प्राप्त हो गए। पर, उद्यान निरीक्षक के लिए शैक्षिक योग्यता बीएससी कृषि व जीव विज्ञान समूह थी। इसमें 15 गुना अभ्यर्थी नहीं आ सके। 15 गुना अभ्यर्थी के लिए मेरिट नीचे कर कटऑफ तैयार की गई है। इस वजह से उद्यान निरीक्षक की कटऑफ अलग व अन्य की कटऑफ अलग जारी की गई है।
आयोग ने इस भर्ती से दो नए प्रयोग आजमाए। पहला, चयन प्रक्रिया को पहली बार प्री व मेन परीक्षा के जरिए आगे बढ़ाया गया। यह प्रयोग कारगर रहा। दूसरा, एक से अधिक पालियों में परीक्षा की वजह से एक पाली से दूसरी पाली के सवालों के कठिनाई का स्तर कम-अधिक होने की संभावना रहती है। किसी अभ्यर्थी के साथ अन्याय न हो, इसके लिए प्रश्नों के नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था की। नॉर्मलाइजेशन के साथ आयोग का यह पहला रिजल्ट बताया जा रहा है।
मुख्य परीक्षा में भी वस्तुनिष्ठ सवाल
आयोग की मुख्य परीक्षा में भी वस्तुनिष्ठ सवाल पूछे जाएंगे। आयोग प्रारंभिक परीक्षा के पहले ही मुख्य परीक्षा का पाठ्यक्रम व परीक्षा योजना जारी कर चुका है। चयनित अभ्यर्थी उसके हिसाब से मुख्य परीक्षा की तैयारी शुरू कर सकते हैं। आयोग मुख्य परीक्षा राजधानी में ही आयोजित करने पर विचार कर रहा है।
सहायक उद्यान निरीक्षक छोड़ अन्य पदों के लिए कट ऑफ
श्रेणी कट ऑफ
अनारक्षित 206
अनुसूचित जाति 188
अनुसूचित जनजाति 155
अन्य पिछड़ा वर्ग 206
क्षैतिज श्रेणी
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित 191
दिव्यांगजन 178
भूतपूर्व सैनिक 172
महिला 194
सहायक उद्यान निरीक्षक पद के लिए कटऑफ
अनारक्षित 196
अनुसूचित जाति 172
अनुसूचित जनजाति 139
अन्य पिछड़ा वर्ग 196
क्षैतिज श्रेणी
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित 180
दिव्यांगजन 174
भूतपूर्व सैनिक 190
महिला 192