आजम खां ने जामा मस्जिद के शाही इमाम को आरएसएस का आदमी करार दिया। मैनपुरी में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मेरे बेटे ने अगर गैर-मुस्लिम लड़की से शादी की होती तो हंगामा हो जाता।
लेकिन इमाम बुखारी के बेटे ने ऐसा किया तो आरएसएस वाले शांत बैठे रहे! अब आरएसएस वालों को ये लव जिहाद नहीं नजर आया? आजम ने ये भी कहा कि अहमद बुखारी आरएसएस को भी पसंद हैं।
बता दें कि दिल्ली की जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी के बेटे शाबान ने बीते दिनों अपनी हिंदू गर्लफ्रेंड से शादी की है। लड़की उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। खबरों के मुताबिक उनका निकाह जामा मस्जिद में ही पढ़ा गया है।