फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कैनवास पर आकार लेतीं कल्पनाएं

विज्ञापन
कैनवास पर आकार लेतीं कल्पनाएं
विज्ञापन
लखनऊ। अलीगंज सेक्टर-बी की कला स्रोत आर्ट गैलरी में गैदरिंग ऑफ विजंस आर्ट कैंप चल रहा है। मंगलवार को कलाकार मौके पर लाइव पेंटिंग कर रहे थे। गैलरी में रंगों और रेखाओं का अनूठा संसार दिख रहा है। यहां लोक-संस्कृति, भावुक चेहरे, प्रकृति और स्थापत्य के चित्र बन रहे हैं। कलाकार नए प्रयोगों के साथ कृतियां गढ़ रहे हैं। वासुकी दासगुप्ता, दिनकर जाधव, भास्कर राव बोचा, नीलेश वेडे और राम ओंकार इसमें शामिल हैं। लखनऊ की तरन्नुम व मैनाज बानो, पुणे की चेतना सुदामे और मणिपुर की लैशराम मीना देवी भी जुड़ी हैं। आयोजक अनुराग डिडवानिया और मानसी डिडवानिया के अनुसार, यह मंच अलग-अलग दृष्टिकोणों को साझा कलात्मक अनुभव में बदलने के लिए है। यह कैंप 23 से 27 नवंबर तक चलेगा, जिसमें कलाकार नई रचनाएं तैयार कर रहे हैं।

कैनवास पर आकार लेतीं कल्पनाएं

कैनवास पर आकार लेतीं कल्पनाएं

कैनवास पर आकार लेतीं कल्पनाएं

कैनवास पर आकार लेतीं कल्पनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें