लखनऊ। बाल निकुंज विद्यालय श्रीनगर मोहिबुल्लापुर में मंगलवार को गुरु नानक जयंती पर माई ओथ, माई फ्यूचर विषय पर अंतरशाखीय भाषण, निबंध लेखन और अंग्रेजी पाठन प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें विद्यालय की सभी शाखाओं के कक्षा आठ के 120 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। भाषण में अमृता पांडेय प्रथम, आराध्या वर्मा द्वितीय और देवांश गुप्ता तृतीय रहे। निबंध में अंशिका भार्गव प्रथम, बुशरा आमिन द्वितीय और अविका कश्यप तृतीय रहीं। अंग्रेजी पाठन में नशरा जाकी प्रथम, कृतिका शर्मा द्वितीय और दर्शिका गौतम तृतीय रहीं। प्रबंध निदेशक एचएन जायसवाल ने विजेताओं को पदक, प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।