लखनऊ। केजीएमयू में शुक्रवार को कुलपति कार्यालय में हुए हंगामे व तोड़फोड़ पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने आक्रोश जताया है। चिकित्सा संस्थानों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने और घटना के जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
आईएमए उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार अस्थाना और सचिव डॉ. श्वेता श्रीवास्तव ने संगठन की ओर से बयान जारी कर कहा कि आईएमए यह मुद्दा राष्ट्रीय स्तर पर उठाएगी। इस घटना से संस्थान के मरीजों और तीमारदारों के साथ डॉक्टरों व कर्मचारियों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई।