सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
अवैध खनन घोटाले में अखिलेश यादव से पूछताछ की तैयारी शुरू कर दी गई है। 16 जुलाई को गायत्री प्रसाद प्रजापति से पूछताछ के बाद अखिलेश यादव से पूछताछ की जाएगी। सूत्रों का दावा है कि इसके लिए प्रवर्तन निदेशालय ने शीर्ष स्तर से अनुमति भी हासिल कर ली है। जल्द ही अखिलेश को समन जारी कर उन्हें तलब किया जाएगा।
सूत्रों के मुताबिक प्रवर्तन निदेशालय ने अखिलेश का 2012 के बाद से अब तक कुल लेखा जोखा तैयार कर लिया है। उनके मुख्यमंत्री बनने से पहले उनकी कुल संपत्ति कितनी थी और 2019 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान दिए गए हलफनामे में उनकी कुल संपत्ति कितनी है, इसका पूरा ब्यौरा प्रवर्तन निदेशालय के पास मौजूद है।
साथ ही हमीरपुर के जिस मामले में अखिलेश यादव से पूछताछ होनी है वह मामला उनके द्वारा अनुमोदित की गई खनन पट्टे से संबंधित 14 फाइलों का है। इसी तरह के मामले में 16 जुलाई को गायत्री प्रसाद प्रजापति से पूछताछ होनी है। इसके लिए प्रवर्तन निदेशालय ने न्यायालय से समय मांगा था।