फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बंद कराया 22 महीने से चल रहा अवैध ट्रैंपोलिन पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष्मान पांडेय लखनऊ। गोमतीनगर के विकल्पखंड में स्काई जंपर स्पोर्टस एंड एम्यूज्मेंट (ट्रैंपोलिन) पार्क पिछले 22 महीनों से अवैध रूप से चल रहा था। न तो यहां आग से बचने के उपाय थे, न तो ही फायर एग्जिट था। जबकि पूरे परिसर में ज्वलनशील उपकरण भी भारी संख्या में मौजूद हैं। ऐसे में जांच करवाने के बाद शनिवार को डीएम सूर्यपाल गंगवार के निर्देश पर पुलिस ने पार्क को बंद करवा दिया।
विज्ञापन


सितंबर 2022 में इसकी शुरुआत हुई। यहां रोजाना बड़ी संख्या में बच्चे पहुंचते थे। ऐसे में प्रशासन ने परिसर की जांच करवाई। उस दौरान डेवलपमेंट मैनेजर विश्वा मौजूद थे। अधिकारियों को वे पार्क के दस्तावेज उपलब्ध नहीं करवा सके। इसपर प्रशासन ने अग्निशमन अधिकारी की जांच रिपोर्ट मांगी। 25 मई 2023 को बिंदुआर रिपोर्ट भेजी गई। उसमें आग लगने पर किसी भी तरह के उपाय नहीं होने की बात लिखी गई थी। रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने डीसीपी पूर्वी को पत्र लिखकर ट्रैंपोलिन पार्क को बंद कराने के निर्देश दिए। पुलिस इसे बंद कराने पहुंची तो यहां भारी संख्या में बच्चे मौजूद थे। करीब एक घंटे में इसे खाली करवाकर अगले निर्देश तक दोबारा न खोलने की चेतावनी दी।

दमकल विभाग की रिपोर्ट:- पार्क में छह फीट की ऊंचाई तक फोम के टुकड़े कई स्थानों पर भर रखे हैं। साथ ही प्लास्टिक, रैक्सीन, थर्माकोल, जंपिंग जाल व प्लाई लगाकर बच्चों को खेलने के लिए गेम जोन बना रखा है, जिसमें ज्वलनशील सामग्री को प्रयोग किया गया है। उसका एमएसडीएस उपलब्ध नहीं कराया गया है। अग्नि सुरक्षा के दृष्टिकोण से खतरनाक है। जोखिम के हिसाब से अग्नि सुरक्षा के इंतजाम नहीं हैं।
विज्ञापन

-पार्क में लूज वायरिंग का इस्तेमाल हुआ है, जो आग का कारण बनता है। अंदर से बाहर निकलने के लिए एक ही दरवाजा। दूसरा बंद कर दिया गया है। उसी के ऊपर कैंटीन बना रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें