फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: साइकिल सवार से मोबाइल लूट ले गए बाइक सवार बदमाश

Sun, 11 Jun 2023 01:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
- गोमतीनगर विस्तार के भरवारा रेलवे क्रॉसिंग की घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार की भरवारा रेलवे क्रॉसिंग के पास शनिवार रात बाइक सवार बदमाश एक व्यक्ति से मोबाइल लूट ले गए। एक राहगीर ने बदमाशों का पीछा भी किया, पर बाइक सवार लुटेरे हाथ नहीं लगे।
विज्ञापन

चिनहट के जगपाल खेड़ा निवासी संतोष कुमार तिवारी प्राइवेट नौकरी करते हैं। शनिवार की रात करीब 9.30 बजे वह साइकिल से काम से लौट रहे थे। भरवारा रेलवे क्रॉसिंग के पास उनके पास एक कॉल आ गई। वह रुक कर बात करने लगे। इतने में घात लगाकर बैठे बाइक सवार बदमाश झपट्टा मारकर उनका मोबाइल लूट कर भाग निकले। संतोष ने मदद के लिए शोर मचाया तो पास में बाइक पर खड़े युवक ने बदमाशों का पीछा भी किया, पर सफलता नहीं मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों को तलाश रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें