फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दुर्घटनाग्रस्त एसयूवी में फंसे किशोर से मिली अवैध पिस्तौल

विज्ञापन
विज्ञापन
सरोजनीनगर। क्षेत्र के शांतिनगर में बृहस्पतिवार रात एसयूवी और स्कूटी में टक्कर हो गई। एसयूवी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। एसयूवी चला रहा किशोर उसमें फंस गया। पुलिस ने जब उसे निकाला तो उसके पास मौजूद अवैध पिस्तौल गिर गई। पुलिस ने पिस्टल को जब्त कर किशोर को पकड़ लिया। आर्म्स एक्ट का केस दर्ज कर उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
विज्ञापन

शांतिनगर में बृहस्पतिवार रात तेज रफ्तार एसयूवी ने स्कूटी सवार चिल्लावां निवासी अंजार खान को टक्कर मारी और अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में अंजार घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

एसयूवी चला रहा किशोर कार की ड्राइविंग सीट में फंस गया। पुलिस ने उसे निकाला तो उसकी कमर में लगी पिस्तौल सड़क पर गिर गई। पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया। किशोर के पास से चार कारतूस भी मिले हैं। किशोर से पिस्तौल के बारे में सवाल-जवाब किया गया तो कुछ बता नहीं सका। इंस्पेक्टर सरोजनीनगर राजदेव प्रजापति ने बताया कि किशोर सैनिक हाउसिंग सोसाइटी का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें