फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बिहार से आ रही अवैध ऑक्सीटोसिन की खेप

विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी। - फोटो : पकड़े गए आरोपी।
विज्ञापन
लखनऊ। ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन का इस्तेमाल सब्जियों का वजन बढ़ाने के लिए हो रहा है। बिहार से अवैध ऑक्सीटोसिन लाकर खपाने वाले तीन तस्करों को जीआरपी ने गिरफ्तार किया तो ये खुलासा हुआ। पूछताछ में तीनों ने कुबूला कि सीतापुर, हरदोई, लखीमपुर, बाराबंकी समेत अन्य जिलों में किसानों, दवा कारोबारियों और पोल्ट्री फार्म संचालकों को वे ऑक्सीटोसिन की सप्लाई करते थे।
विज्ञापन


जीआरपी प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि ठाकुरगंज निवासी मो. इलियास, पारा निवासी श्यामू गुप्ता और हरदोई निवासी सुलखान सिंह को बुद्घेश्वर चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने कुबूला कि वे बिहार से कम दाम पर ऑक्सीटोसिन लेकर ट्रेन के जरिये लखनऊ भेजते थे।



बिहार से लाई गई ऑक्सीटोसिन की ये फुटकर में सप्लाई करते थे। इससे पकड़े जाने का खतरा कम रहता है। ऑक्सीटोसिन का इस्तेमाल दुधारू पशुओं पर किया जाता है। पशुओं को इंजेक्शन लगाने के बाद वे सुस्त हो जाते हैं। इसके बाद उनका सारा दूध निकाल लिया जाता है।
विज्ञापन


16 नवंबर को चारबाग जीआरपी की टीम ने लखनऊ जंक्शन के पार्सलघर से 1087 लीटर ऑक्सीटोसिन के 38 पैकेट बरामद किए थे। इसकी कीमत एक करोड़ 93 लाख रुपये बताई गई थी। आरोपियों ने बताया कि छपरा के संतोष सिंह ने गाड़ी संख्या 15053 छपरा-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस से कुल 43 पैकेट लखनऊ भेजे थे। यह पैकेट सीतापुर निवासी रामलोटन के पते पर भेजी गई थी।



गिरोह में शामिल सीतापुर के साथियों ने पांच पैकेट रिसीव भी कर लिए थे। इसी बीच जीआरपी को भनक लग गई और 38 पैकेट जब्त कर लिए गए। अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी के निर्देश पर जीआरपी व सर्विलांस की टीम ने छानबीन शुरू की। इसके बाद छपरा और सीतापुर में छापा मारा। पड़ताल में तीनाें के नाम उजागर हुए और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

निर्माण से वितरण तक का काम करता है गिरोह



आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि अंतरराज्यीय गिरोह ऑक्सीटोसिन के निर्माण से लेकर खपाने तक का काम करता है। गिरोह से बड़ी संख्या में लोग जुड़े हैं। गिरोह सबसे ज्यादा ट्रेनों के जरिये ही तस्करी करता है। तस्करी कर लाई गई ऑक्सीटोसिन को सर्वाधिक ग्रामीण इलाकों में खपाया जाता है। मात्रा बढ़ाने के लिए गिरोह ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन में फिनाइल भी मिलाता है।

ऑक्सीटोसिन से हार्माेनों का संतुलन बिगाड़ देती है



ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन लगी सब्जियां खाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होती हैं। डॉक्टरों के अनुसार ऑक्सीटोसिन हमारे शरीर में हार्माेनों का संतुलन बिगाड़ देती है।

तस्करी पर नहीं लग पा रहा अंकुश



हाल ही एसटीएफ ने भी एक गिरोह को पकड़ा था, जो ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन में फिनाइल मिलाकर बेचता था। गिरोह का सरगना गाजियाबाद से तस्करी कर रहा था, जिसकी तलाश की जा रही है। 14 अगस्त को भी बिहार से तस्करी कर लाई गई ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन की खेप पकड़ी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें