फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: खरिका में डेढ़ करोड़ की जमीन से हटाया अवैध कब्जा

विज्ञापन
अतिक्रमण पर चला बुलडोजर।
विज्ञापन
लखनऊ। नगर निगम ने मंगलवार को खरिका गांव में करीब डेढ़ करोड़ रुपये कीमत की जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया। नगर निगम के तहसीलदार अरविंद पांडेय ने बताया कि कुछ लोगों ने सरकारी भूमि पर दुकानें बनाकर कब्जा कर लिया था और पक्का निर्माण भी शुरू कर दिया था। उसे जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया। इस दौरान कुछ लोगों ने विरोध भी किया, मगर पुलिस बल की मौजूदगी के चलते उन्हें पीछे हटना पड़ा। अवैध कब्जे से खाली कराई गई जमीन की बाजार कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें