फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अवैध होर्डिंग पर चली नगर पालिका की जेसीबी

Mon, 11 Dec 2023 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। नगर पालिका परिषद ने शहर में सड़कों के किनारे अवैध रूप से लगी होर्डिंग को हटाने का रविवार शाम अभियान चलाया। इस अभियान में जेसीबी से 48 होर्डिंग उतारी गईं। उनमें प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह और पालिका अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर की होर्डिंग भी शामिल है। कुछ लोगों ने होर्डिंग हटवाने का विरोध किया लेकिन टीम ने उन्हें किनारे कर दिया।
विज्ञापन

पालिका के अधिशासी अधिकारी स्वर्ण सिंह, ने बताया कि बिना अनुमति डिग्री कॉलेज चौराहा, सिविल लाइंस, सुपर मार्केट, जिला अस्पताल चौराहा, कैनाल रोड, पुलिस लाइंस, नेहरू नगर चौराहा व अन्य स्थानों पर सड़क के किनारे लगाई लगी होर्डिंग को जेसीबी से हटवा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें