फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दुकान में चल रही थी अवैध रूप से गैस रिफिलिंग, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
दुकान पर जांच करती आपूर्ति विभाग की टीम और पकड़ा गया आरोपी।  - फोटो : स्रोत : आपूर्ति विभाग
विज्ञापन
लखनऊ। जिलाधिकारी विशाख जी के निर्देश पर घरेलू गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान में आपूर्ति विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को व्यक्ति को अवैध रूप से गैस रिफिलिंग करते पकड़ा। उसके पास से सात सिलिंडर व रिफिलिंग के उपकरण भी बरामद किए गए।
विज्ञापन



जिला आपूर्ति अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि विभाग की टीम ने मिली एक सूचना के आधार पर अलीगंज स्थित महावीर इंटर कॉलेज के पास एलडीए कॉलोनी की एक दुकान पर छापा मारा गया। दुकान में मलिहाबाद के ग्राम पहाड़पुर का निवासी सुरेंद्र कुमार गैस की अवैध रूप से रिफिलिंग कर रहा था। मौके से 14.2 किलोग्राम के सात घरेलू सिलिंडर, रिफिलिंग में प्रयुक्त दो लिफ्टर, एक पाइप से भरने वाला रिफिलर और एक वजन मशीन बरामद हुई। जानकारी करने पर पता चला कि आरोपी घरेलू गैस की रिफिलिंग कर कालाबाजारी करता है। जिलाधिकारी की अनुमति के बाद आरोपी के खिलाफ विकास नगर थाने में आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है।


गैस एजेंसियों के साथ प्रतिष्ठानों की भी हुई जांच

बृहस्पतिवार अपर जिलाधिकारी (नागरिक आपूर्ति) ज्योति गौतम की अगुवाई में एसडीएम सदर, अपर सिटी मजिस्ट्रेट और जिला आपूर्ति अधिकारी की टीमों ने क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी व पूर्ति निरीक्षकों के साथ मिलकर जिले में व्यापक जांच अभियान चलाया। इस दौरान कुल 20 गैस एजेंसियों के शोरूम और गोदामों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में विधायक चौराहा चिनहट के पास जालान किचन स्टोर, स्कूटर इंडिया चौराहा स्थित दुकान और गौरी बाजार के निकट काजल किचन स्टोर सहित कई प्रतिष्ठानों की जांच भी की गई।
विज्ञापन



सिलिंडर के लिए धैर्य बनाए रखें उपभोक्ता

एडीएम ने बताया कि उपभोक्ताओं को समय पर सिलिंडर उपलब्ध कराने और कालाबाजारी रोकने के लिए टीमें लगातार सक्रिय रहेंगी। जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से धैर्य बनाए रखने और बुकिंग के बाद घर पर ही गैस सिलिंडर प्राप्त करने की अपील की।

दुकान पर जांच करती आपूर्ति विभाग की टीम और पकड़ा गया आरोपी। - फोटो : स्रोत : आपूर्ति विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें