फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चारबाग स्टेशन के प्रवेश द्वारों पर अवैध कब्जे, 100 फीट की सड़क बन गईं गलियां

विज्ञापन
चारबाग स्टेशन के प्रवेश द्वारों पर अतिक्रमण। अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ। चारबाग रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के लिए चार प्रमुख रास्ते हैं लेकिन इनमें से किसी पर भी यात्रियों का सफर आसान नहीं है। कहीं सड़क पर अवैध दुकानें सजी हैं तो कहीं ई-रिक्शा, ऑटो और टैक्सियों का जमावड़ा है। अतिक्रमण के चलते 50 से 100 फीट चौड़ी सड़कें संकरी गलियों में तब्दील हो गई हैं। इससे रोजाना जाम लगता है और यात्रियों को स्टेशन पहुंचने में पसीने छूट रहे हैं।
विज्ञापन

चारबाग रेलवे स्टेशन पर प्रवेश के लिए आरक्षण केंद्र के सामने बनी सड़क, रिक्शे वाली गली, ऑटो वाली गली और लखनऊ जंक्शन के सामने का रास्ता इस्तेमाल होता है। इसके अलावा सेवाग्राम कॉलोनी से रेलवे यूनियन कार्यालय की ओर आने वाली सड़क भी आवागमन का माध्यम है। हालांकि, इस रास्ते को छोड़कर अन्य मार्गों पर अवैध कब्जों की वजह से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

स्टेशन पर प्रतिदिन 180 से अधिक ट्रेनों और करीब सवा लाख यात्रियों की आवाजाही होती है। ऐसे में प्रवेश और निकास के रास्तों पर अतिक्रमण का सीधा असर यातायात पर पड़ रहा है। कई बार जाम के कारण वाहनों की आवाजाही ठप हो जाती है। यात्रियों को स्टेशन तक पहुंचने और वहां से बाहर निकलने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


रास्तों पर वाहनों का जमावड़ा, दुकानें भी बनीं बाधा
चारबाग स्टेशन की ऑटो और रिक्शा गलियों में करीब 100 फीट चौड़ी सड़क अतिक्रमण के कारण गली जैसी रह गई है। सड़क के बड़े हिस्से पर दुकानदारों का कब्जा है। वहीं, गलियों के मुहानों पर बेतरतीब खड़े ई-रिक्शा और ऑटो आवागमन में बाधा बनते हैं।

दो पुलिस चौकियां, फिर भी नहीं सुधरी व्यवस्था

स्टेशन के आसपास दो पुलिस चौकियां होने के बावजूद अवैध वाहन स्टैंड और दुकानें संचालित हो रही हैं। यहां करीब 400 ई-रिक्शा, 300 ई-ऑटो, 200 टैक्सियां और 150 सीएनजी ऑटो सड़क पर पार्क होते हैं। इसके अलावा प्रवेश द्वारों पर 120 से अधिक अवैध दुकानें संचालित हैं। स्थानीय पुलिस, ट्रैफिक पुलिस, जीआरपी, आरपीएफ और रेलवे के जिम्मेदार अधिकारियों के लगातार निरीक्षण के बावजूद व्यवस्था में सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यात्रियों को राहत मिलने का इंतजार है।

आधिकारिक वर्जन
नगर निगम और सिविल पुलिस से समन्वय बनाकर समय-समय पर अभियान चलाए जाते हैं। अतिक्रमण हटाए जाते हैं। आगे भी अतिक्रमण विरोधी अभियान जारी रहेंगे। पुलिस बल की आवश्यकता होने पर उसे भी अभियान के लिए तैनात किया जाएगा।

- राघवेंद्र सिंह, एडीसीपी ट्रैफिक

चारबाग स्टेशन के प्रवेश द्वारों पर अतिक्रमण। अमर उजाला

चारबाग स्टेशन के प्रवेश द्वारों पर अतिक्रमण। अमर उजाला

चारबाग स्टेशन के प्रवेश द्वारों पर अतिक्रमण। अमर उजाला

चारबाग स्टेशन के प्रवेश द्वारों पर अतिक्रमण। अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें