फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मोहन होटल में अवैध निर्माण होगा ध्वस्त

Tue, 20 May 2025 02:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। चारबाग के मोहन होटल का निर्माण मानचित्र के विपरीत किया गया है। इसके दो तल अवैध हैं। इनको ध्वस्त करने के लिए एलडीए की ओर से 16 मई को नोटिस जारी हो चुका है। इसमें अवैध कब्जा हटाने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है।
विज्ञापन


बीते शनिवार को होटल में आग लगी थी। जिसके बाद से अधिकारी सक्रिय हो गए। सोमवार को एलडीए की टीम मौके पर सर्वे के लिए भी गई। जांच में सामने आया कि विहित प्राधिकारी एसपी सिंह की ओर से होटल का अवैध निर्माण ध्वस्त करने के लिए बीती 16 मई को आदेश जारी किया जा चुका है।

यह भी सामने आया कि अवैध निर्माण को लेकर होटल के खिलाफ 2022 में विहित प्राधिकारी न्यायालय में वाद दायर हुए था। इस पर सुनवाई के बाद ध्वस्तीकरण का आदेश जारी हुआ है। होटल का मानचित्र 1935 में पास हुआ था लेकिन निर्माण स्वीकृत मानचित्र से अधिक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें