फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी को रामचरित मानस भेंट करना चाहते हैं बाबरी के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी

Sun, 02 Aug 2020 07:11 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
विज्ञापन
बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

राममंदिर निर्माण के लिए पांच अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों होने वाले ऐतिहासिक भूमि पूजन को लेकर अयोध्या उत्सव में लीन है। आयोजन को लेकर हर धर्म के लोगों में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन


बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने तो अयोध्या में पीएम मोदी के स्वागत के लिए विशेष तैयारियां कर रखी हैं। वे पीएम मोदी को रामचरित मानस भेंट करना चाहते हैं।

इकबाल अंसारी ने कहा कि यदि भूमि पूजन के लिए उन्हें निमंत्रण दिया जाता है तो वह जरूर जाएंगे। बतौर प्रधानमंत्री पहली बार अयोध्या आ रहे नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए इकबाल अंसारी ने हिंदू धर्म के पवित्र ग्रंथ रामचरितमानस और रामनामी पटका खरीदा है। इसे वो 5 अगस्त को पीएम मोदी को भेंट करने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन


इकबाल अंसारी ने कहा कि उनकी चाहत है कि वो पीएम मोदी को खुद रामनामी पटका ओढ़ाएं और हिन्दू पवित्र ग्रंथ रामचरितमानस भेंट स्वरूप दें। यदि उन्हें ट्रस्ट द्वारा निमंत्रण दिया जाता है तो राममंदिर के भूमि पूजन में शामिल होने का सौभाग्य कतई नहीं गंवाएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें