फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 25 जून को होगा इकौना तहसील अधिवक्ता संघ का चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। इकौना तहसील अधिवक्ता संघ की नई कार्यकारिणी के लिए 25 जून को मतदान कराया जाएगा और परिणाम भी उसी दिन आ जाएगा। इसके लिए गुरुवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। नामांकन पत्रों की जांच शुक्रवार को होगी। नाम वापसी के लिए शनिवार का समय निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

इकौना तहसील अधिवक्ता संघ अध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ता विजय कुमार श्रीवास्तव व पवन कुमार मिश्रा ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर वीरेंद्र कुमार मिश्रा, मध्य उपाध्यक्ष के दो पद के लिए सुधीर कुमार शुक्ला व शब्बीर आलम ने नामांकन दाखिल किया। वहीं कनिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पद के लिए राजेंद्र कुमार वर्मा व विक्रम प्रताप चौहान ने नामांकन कराया। महामंत्री के एक पद के लिए श्रीधर द्विवेदी व श्याम सुंदर मिश्रा ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
वहीं संयुक्त मंत्री पद पर भारत लाल मिश्र, प्रभाकर त्रिपाठी व सुधीर कुमार पटवा ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। कोषाध्यक्ष पद पर दूधनाथ यादव ने अपना नामांकन कराया। एल्डर कमेटी के अध्यक्ष बृजेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अध्यक्ष व महामंत्री के पद पर चुनाव होना तय है। शेष अन्य पदों पर आम सहमति बन जाने के कारण पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचित हो सकता है। इस मौके पर एल्डर कमेटी के शीतला प्रसाद शर्मा, ओम प्रकाश पांडे, उदय राज त्रिपाठी, गंगा बक्श सिंह, पूर्व अध्यक्ष दिलीप कुमार शर्मा, राजेश शर्मा, रामकुमार यादव, प्रकाश वर्मा, विनोद कुमार यादव सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें