श्रावस्ती। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार को एसएसबी 62वीं वाहिनी मुख्यालय पटना खरगौरा व रिजर्व पुलिस लाइन भिनगा में सुबह 11 बजे से रक्तदान शिविर का आयोजन रेडक्रास सोसायटी के सहयोग से होगा। इसका शुभारंभ डीएम कृतिका शर्मा व एसएसबी कमांडेंट रवींद्र कुमार राजेश्वरी करेंगे। वहीं, सुबह 9:30 बजे रिजर्व पुलिस लाइन भिनगा स्थित सभागार में होने वाले रक्तदान शिविर का शुभारंभ एसपी घनश्याम चौरसिया करेंगे।
एसएसबी मुख्यालय पर डॉ. अनिल सिंह, स्टाफ नर्स सीमा गिरी, लैब टेक्नीशियन सौरभ श्रीवास्तव मौजूद रहेंगे। उधर, पुलिस लाइन भिनगा में ब्लड बैंक प्रभारी डाॅ. बीएन वर्मा, काउंसलर प्रियंका शुक्ला, एलटी ओमप्रकाश मौर्य व मोहित अस्थाना सहयोग करेंगे।
डीएम कृतिका शर्मा ने कहा कि रक्तदान सभी दानों में श्रेष्ठ है। रक्तदान से हम किसी की जान बचा सकते हैं। ऐसे में लोगों को चाहिए कि वह अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करें। एसएसबी कमांडेंट ने कहा कि हमारे जवान सीमा सुरक्षा के साथ ही आपदा में लोगों की मदद करते हैं। रक्तदान जैसे महान कार्य में भी जवान पूरा सहयोग करेंगे।