फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इकाना यूनिपोल : हादसे के बाद चला खतरनाक होर्डिंग हटाने का अभियान, दस से हटाई गई प्रचार सामग्री

Tue, 06 Jun 2023 07:59 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

अपर नगर आयुक्त पंकज सिंह ने बताया कि प्रचार विभाग की ओर से कमजोर और खतरनाक होर्डिंग को हटाने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें कमजोर यूनीपेाल को हटाने का काम टीम कर रही है।
विज्ञापन
इकाना स्टेडियम का गिरा बोर्ड। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इकाना स्टेडियम में यूनीपेाल हादसे के बाद सोमवार आधी रात और मंगलवार को नगर निगम कमजोर होर्डिग-यूनीपेाल को हटाने का अभियान चलाया। जिसमें महानगर से दो यूनीपेाल पूरी तरह काट दिया गए। इसके अलावा शहर में कई इलाकों से 10 यूनीपेाल से प्रचार सामग्री भी हटाई गई।

विज्ञापन


अपर नगर आयुक्त पंकज सिंह ने बताया कि प्रचार विभाग की ओर से कमजोर और खतरनाक होर्डिंग को हटाने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें कमजोर यूनीपेाल को हटाने का काम टीम कर रही है। इसके साथ ही छतों और निजी परिसर में लगी 525 होर्डिंग की स्ट्रक्चर इंजीनियर रिपोर्ट जमा करने के लिए विज्ञापन एजेंसियों को नोटिस जारी की गई है। जिसमें से करीब 200 होर्डिंग की स्ट्रक्चर रिपोर्ट आ गई है। 

जिन होर्डिंगों की मजबूती जांच रिपोर्ट नहीं आएगी उन पर विज्ञापन प्रदर्शित नहीं होने दिया जाएगा। इसके अलावा भी प्रचार विभाग की टीम को निर्देश दिए गए हैं कि पूरे शहर में होर्डिंग की मजबूती को लेकर सर्वे किया जाए और जहां पर होर्डिंग कमजोर मिले वहां पर संबंधित विज्ञापन एजेंसी को नोटिस जारी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें