फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलिए,63 लाख का पैकेज ठुकराने वाले इस लड़के से

Mon, 08 Jun 2015 09:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दस में से दस क्युमलेटिव परफारमेंस इंडेक्स (सीपीआई) हासिल करके प्रेसीडेंट गोल्ड मेडल पाने वाले आईआईटी कानपुर के टॉपर करन सिंह ने सालाना 63 लाख रुपये वेतन पैकेज की जॉब छोड़ दी है।
विज्ञापन


यह जॉब ऑफर उन्हे गूगल ने दिया था। करन का कहना है कि आगे की पढ़ाई पूरी करनी है,इसलिए ऑफर छोड़ दिया। अब अमेरिका की प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से पीएचडी करेंगे। एडमिशन मिल चुका है।
करन आल टाइम टॉपर हैं।

कक्षा एक से 12वीं तक कॉलेज टॉप किया,जेईई में 140वीं रैंक प्राप्त की थी। हाईस्कूल में करन सिंह ने 95.8% अंक प्राप्त किए थे और इंटरमीडिएट में 91.8% अंक प्राप्त किए। बीटेक में करन सिंह ने 10 सीपीआई हासिल किए।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आईआईटी कानपुर का दीक्षांत समारोह

आईआईटी कानपुर के बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के स्टूडेंट करन सिंह को प्रेसीडेंट गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया है। करन आईआईटी के टॉपर हैं,जिनका क्युमलेटिव परफारमेंस इंडेक्स (सीपीआई) 10 है। सार्थक चंद्रा को डायरेक्टर गोल्ड मेडल मिला है।

रविवार को आयोजित आईआईटी कानपुर के 48 वें दीक्षांत समारोह में महिंद्रा एंड महिंद्रा के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. पवन गोयनका और अंतरराष्ट्रीय चेस खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद को डॉक्टर ऑफ साइंस की मानद उपाधि दी गई। आनंद आईआईटी नहीं पहुंच सके। समारोह में डिग्री और मेडल पाकर आईआईटियंस खुशी से उछल पड़े।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें