फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल साइट्स की मदद से उत्कर्ष ने जेईई एडवांस किया क्रैक, लखनऊ के 200 से ज्यादा विद्यार्थी हुए पास

Mon, 11 Jun 2018 09:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
आईआईटी जेईई परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

जेईई-मेन के बाद जेईई एडवांस में भी राजधानी के मेधावियों ने अपनी मेधा का परचम लहराया। राजधानी के 200 से ज्यादा विद्यार्थियों ने आईआईटी (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) और देश के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थानों में दाखिले का टिकट पक्का किया।

विज्ञापन


देश भर के 23 आईआईटी में दाखिले के लिए हुई परीक्षा में दो लाख 20 हजार अभ्यर्थियों को जेईई-मेन की रैंक के आधार पर परीक्षा देने का मौका मिला था। बीते साल के मुकाबले इस साल पेपर थोड़ा कठिन रहा। इसको लेकर अभ्यर्थियों में थोड़ा डर था, लेकिन रिजल्ट ने डर के बजाय स्टूडेंट्स को जश्न मनाने का मौका दिया। राजधानी में उत्कर्ष गुप्ता ने 431, इशांक श्रीवास्तव ने 598, आयुष सिंह ने 1017, अस्तित्व चौधरी ने 1044, शुभांग पांडेय ने 1226, दिव्यांश ने 1403 और मुस्कान अग्रवाल ने 1730 रैंक लाकर लखनऊ का मान बढ़ाया।

उत्कर्ष गुप्ता ने बताया कि सफलता पाने के लिए उन्होंने सोशल साइट्स का इस्तेमाल किया। जिससे कि दोस्तों के साथ स्टडी करने में आसानी रही। उत्कर्ष के अनुसार, मुझे शुरूआत से ही कंप्यूटर विषय पसंद है। इसलिए मैं कंप्यूटर इंजीनियर बनकर अपना शौक पूरा करूंगा। परीक्षा में सफलता पाने के लिए जरूरी है कि रोज मेहनत की जाए।
विज्ञापन


इस रैंक पर उम्मीद करता हूं कि आईआईटी कानपुर में कंप्यूटर साइंस ब्रांच मिल जाएगी। दिल्ली और मुंबई में भी सीट पाने का प्रयास करूंगा। पढ़ाई के दौरान मॉक टेस्ट ने काफी मदद की। पढ़ाई के लिए मैंने सोशल साइट्स की भी उपयोग किया। मेरे पिता गोविंद लाल गुप्ता ड्रग इंस्पेक्टर तथा मां वीना गुप्ता गृहिणी हैं।

15 से करना होगा सीट के लिए जोसा में रजिस्ट्रेशन
जेईई-एडवांस के सफल अभ्यर्थियों के साथ ही जेईई-मेन के अभ्यर्थियों को सीट आवंटन के लिए जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (जोसा) की वेबसाइट- www.josaa.nic.in पर जाकर पंजीकरण कर सीट आवंटन के लिए अपने विकल्प भरने होंगे। इसके लिए 15 से 25 जून के बीच का समय होगा।

जेईई मेन के अभ्यर्थी आईआईटी को छोड़कर अन्य संस्थानों के लिए विकल्प भर सकते हैं। जबकि जेईई-एडवांस में सफल अभ्यर्थी सभी संस्थानों के लिए विकल्प भर सकेंगे। मानव संसाधन मंत्रालय द्वारा स्थापित जोसा के माध्यम से देश के 23 आईआईटी, 23 एनआईटी, 23 ट्रिपल आईटी और केंद्र सरकार द्वारा अनुदानित 20 अन्य संस्थानों में दाखिल दिए जाते हैं। पिछले दो साल से जेईई-मेन और एडवांस की काउंसलिंग एक साथ होती है।

27 को पहला आवंटन
जोसा पर पंजीकरण करने के बाद अभ्यर्थियों को अपनी पसंद के अधिक से अधिक विकल्प भरने होंगे। पहले चरण का आवंटन 27 जून को होगा। अभ्यर्थी को आवंटित संस्थान में जाकर रिपोर्ट करना होगा। आवंटित सीट पसंद न होने पर अगले चरण में भाग लिया जा सकता, लेकिन इसके लिए उसे दोनों आवंटित संस्थानों में रिपोर्ट करना जरूरी होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें