फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईएम लखनऊ के डायरेक्टर प्रो. अजीत प्रसाद को हार्ट अटैक, गंभीर हालत में पीजीआई में भर्ती

Mon, 15 Oct 2018 01:48 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
आईआईएम लखनऊ के डायरेक्टर प्रो. अजीत प्रसाद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
आईआईएम लखनऊ के डायरेक्टर प्रो. अजीत प्रसाद को दिल का दौरा पड़ने से उनकी हालत गंभीर हो गई है। उनका इलाज पीजीआई में चल रहा है। उन्हें सोमवार सुबह एकेटीयू में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होना था लेकिन जब वे नहीं पहुंचे तब लोगों को उनकी तबियत के बारे में जानकारी हुई।

विज्ञापन

पीजीआई के सीएमएस डॉ. अमित अग्रवाल ने बताया कि शनिवार रात प्रो. अजीत को गंभीर हालत में यहां लाया गया। जांच में पता चला कि उन्हें बहुत जोर का हार्ट अटैक पड़ा है। डॉ. अमित ने बताया कि अटैक इतना तगड़ा था कि ब्रेन तक ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाया, जिसके चलते ब्रेन पर भी असर आया है। फिलहाल, उनकी हालत नाजुक बनी है। उन्होंने बताया कि जांचें हो रही हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। 

मालूम हो कि प्रो. अजीत प्रसाद अक्टूबर 2015 में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट लखनऊ के डायरेक्टर नियुक्त किए गए थे। उन्होंने दिल्ली के सेंट स्टीफेन कॉलेज से बीए ऑनर्स इन इकोनॉमिक्स, दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से एमए इन थ्योरीटिकल स्टैक्टिक्स एंड एकोनोमेट्रिक्स की पढ़ाई की है। 
विज्ञापन


इसके बाद आईएमआई दिल्ली से पीजीडीएम इन इंटरनेशनल बिजनेस, पटना यूनिवर्सिटी से एप्लाइड एकोनोमेट्रिक्स से पीएचडी, साथ ही लंदन स्कूल और इकोनॉमिक्स से एमएससी इन सोशल पॉलिसी एंड डेवलपमेंट की पढ़ाई की है। उन्होंने प्लानिंग कमिशन में पांच साल, दो साल एसबीआई में, तीन साल इस्कैप में काम करने के अलावा उन्हें विभिन्न संस्थाओं में 17 साल से ज्यादा के एकेडमिक क्षेत्र का भी अनुभव है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें