फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: आईआईएम लखनऊ के आयुष को मिली अदाणी की पूर्ण छात्रवृत्ति, 500 से अधिक इंजीनियरों को दे चुके प्रशिक्षण

Sun, 22 Feb 2026 12:56 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

एएएलपी स्कॉलरशिप के लिए आईआईएम लखनऊ के आयुष श्रीवास्तव का चयन हुआ। उन्होंने 500 से अधिक इंजीनियरों को जटिल ऑयल और गैस सिस्टम में प्रशिक्षण दे चुके हैं। साथ ही यूरोप के ऑफशोर ऑपरेशंस में महत्वपूर्ण तकनीकी अपग्रेड का नेतृत्व भी कर चुके हैं। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
एएएलपी 2025-27 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अदाणी ग्रुप ने देश के प्रमुख बिजनेस स्कूलों के 24 मेधावी छात्रों के लिए फुली-फंडेड स्कॉलरशिप की घोषणा की है। आईआईएम लखनऊ के आयुष श्रीवास्तव भी इस सूची में शामिल हैं। वे 500 से अधिक इंजीनियरों को ऑयल और गैस सिस्टम में प्रशिक्षण दे चुके हैं। साथ ही यूरोप में ऑफशोर ऑपरेशंस में तकनीकी सुधार का नेतृत्व कर चुके हैं।

यह स्कॉलरशिप अदाणी एक्सेलरेटेड लीडरशिप प्रोग्राम (एएएलपी) 2025–27 बैच के तहत दी जाएगी। चयनित छात्र आईआईएम लखनऊ, आईआईएम बेंगलुरु, आईआईएम कोलकाता और इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस से हैं।
विज्ञापन


अहमदाबाद स्थित मुख्यालय में अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन के एमडी करण अदाणी ने छात्रों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ स्कॉलरशिप नहीं, बल्कि भविष्य के नेतृत्व को मजबूत करने की पहल है। कार्यक्रम के तहत छात्रों को आर्थिक सहायता के साथ मेंटरशिप और इंडस्ट्री अनुभव भी मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें