आईआईए लखनऊ चैप्टर : 11 उद्यमी और 14 पुलिसकर्मी सम्मानित
लखनऊ। आईआईए लखनऊ चैप्टर की ओर से शहीदपथ स्थित होटल में बृहस्पतिवार को उद्यमी रत्न अवाॅर्ड व पुलिस सम्मान समारोह हुआ। लखनऊ के 11 उद्यमियों और 14 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। जनवरी 2026 में आयोजित किए जाने वाले इंडिया फूड एक्सपो 2026 के बारे में जानकारी भी दी गई। मुख्य अतिथि पुलिस आयुक्त अमरेंद्र सेंगर रहे।
आईआईए लखनऊ चैप्टर के अध्यक्ष विकास खन्ना ने बताया कि प्रतिष्ठित उद्यमी आनंद स्वरूप अग्रवाल को कोहिनूर अवाॅर्ड, राजेश निगम को प्लैटिनम अवाॅर्ड और नौ उद्यमियों सर्वेश गोयल, अमित गुजराल, यावर अली शाह, वासुदेव चावला, रितु अग्रवाल, पीके मेहरोत्रा, गुरुप्रीत सिंह, विनीत गोयल व अरिंदम अग्रवाल को उद्यमी रत्न अवाॅर्ड से दिया गया। इसके अलावा जेसीपी बबलू कुमार, पुलिस उपायुक्त अनिल कुमार यादव, पुलिस उपायुक्त पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव, अपर पुलिस उपायुक्त राजेश कुमार यादव, पूर्व अपर निदेशक अभियोजन केपी सिंह, संयुक्त निदेशक अभियोजन अवधेश सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त प्रज्ञान अवधेश चौधरी, सहायक पुलिस आयुक्त महिला सौम्या पांडेय समेत कुल 14 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। सेक्रेटरी राजीव जैन, सीनियर वाइस चेयरमैन वैभव अग्रवाल समेत 150 उद्यमी परिवारों ने हिस्सा लिया।