आईजीआरएस पोर्टल पर पुलिस से जुड़ी समस्याओं के समाधान में लखनऊ, प्रयागराज, हापुड, बस्ती, फतेहपुर और मेरठ पुलिस फिसड्डी रही है। वहीं मुजफ्फरनगर, अमरोहा, बांदा, श्रावस्ती, इटावा और कानपुर देहात पुलिस ने आपराधिक मामलों में त्वरित कार्रवाई कर जनता को समयबद्ध राहत दिलाकर पहला स्थान प्राप्त किया है। आईजीआरएस पोर्टल पर पुलिस से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण में बदायूं, बाराबंकी और पीलीभीत ने सातवां स्थान प्राप्त किया है। बलरामपुर और रायबरेली 11वें, अयोध्या और गोंडा 46वें, श्रावस्ती 48वें, अंबेडकर नगर और बाराबंकी, 52वें स्थान पर रहे हैं। अयोध्या 72वें, लखनऊ 73वें, वाराणसी 74वें और सिद्धार्थनगर 75वें स्थान पर रहा है।
आईजीआरएस पोर्टल पर जून महीने में समस्याओं के निस्तारण में सिद्धार्थनगर, वाराणसी, लखनऊ और अयोध्या फिसड्डी रहे हैं, वहीं अमरोहा, हरदोई, बहराइच, बागपत, जालौन, कुशीनगर जैसे छोटे जिलों ने जन समस्याओं का अधिक से अधिक निस्तारण कर टॉप 5 में जगह बनाई है। आईजीआरएस पोर्टल पर जनता की ओर से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, ग्राम्य विकास, पंचायतीराज, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, नगर विकास, कृषि, पशुपालन सहित अन्य विभागों से जुड़ी समस्याएं ऑनलाइन दर्ज की जाती है। शिकायतकर्ता को समस्याओं का निस्तारण कर उसकी सूचना दी जाती है। शिकायतकर्ता शिकायत के निस्तारण पर संतुष्ट या असंतुष्ट होने का फीडबैक भी देते हैं। राजस्व विभाग की ओर से समस्याओं के निस्तारण के आधार पर हर महीने रैंकिंग की जाती है।
जून महीने की समीक्षा में अमरोहा जिला 130 में से 127 अंक प्राप्त प्रथम स्थान पर रहा है। हरदोई और बहराइच 126 अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहे हैं। बागपत, जालौन और कुशीनगर 120 में से 116 अंक प्राप्त कर चौथे स्थान पर, बरेली, शाहजहांपुर 130 में से 125 अंक प्राप्त कर सातवें स्थान पर रहे हैं। बांदा, झांसी, महोबा और रायबरेली 130 में से 124 अंक प्राप्त कर दसवें स्थान पर रहे हैं। गोंडा 14वें, बलरामपुर 24वें, सुल्तानपुर 24वें, सीतापुर 37वें, श्रावस्ती 48वें, अंबेडकर नगर और बाराबंकी 52वें स्थान पर रहे हैं। अयोध्या 130 में से 109 अंक प्राप्त कर 72वें, लखनऊ 120 में से 99 अंक प्राप्त कर 73वें, वाराणसी 130 में से 106 अंक प्राप्त कर 74वें और सिद्धार्थनगर 120 में से 95 अंक प्राप्त कर 75वें स्थान पर रहा है।