सुरक्षा को दरकिनारे कर बस में रखा सिलेंडर
- फोटो : अमर उजला
परिवहन निगम के चालक एवं परिचालक चंद रुपये खातिर प्रबंध निदेशक के आदेश को दरकिनार करके अति ज्वलनशील पदार्थ को यात्रियों संग ढो रहे हैं। कैसरबाग अड्डे पर बृहस्पतिवार को चालक एवं परिचालक ने यात्रियों से भरी बस में भरा गैस सिलेंडर अंदर रख लिया तो यात्रियों ने सिलेंडर उतारने को लेकर हंगामा कर दिया।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (प्रबंधन) काशी प्रसाद ने पहुंच करके गैस सिलेंडर को उतरवाया और प्रकरण की शिकायत देवी पाटन परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक से की। काशी प्रसाद के मुताबिक बस संख्या यूपी 40 टी 2674 कैसरबाग से बहराइच जा रही थी।