फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजी रेंज ने मलिहाबाद थाने में दर्ज महिला हेल्प डेस्क के शिकायतों का किया परीक्षण

विज्ञापन
आईजी लक्ष्मी सिंह ने किया निरीक्षण। - फोटो : ??? ?????
विज्ञापन
हैलो बुधेश्वरीजी बोल रहीं है, जी हां बोल रही हूं, मै आईजी लक्ष्मी सिंह बोल रही हूं, अपने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पंकज से आपका झगड़ा हुआ है।
विज्ञापन

आपकी समस्या का समाधान हो गया। पुलिस गई थी आपके घर, जी हां निस्तारण हो गया अब कोई शिकायत नहीं है।
शुक्रवार को वार्षिक निरीक्षण के लिए मलिहाबाद कोतवाली पहुंचीं लखनऊ रेंज की आईजी लक्ष्मी ने कोतवाली पर महिलाओं के लिए बनी महिला हेल्प डेस्क पर दर्ज होने वाली शिकायतों के निस्तारण की वास्तविकता कुछ इसी अंदाज में परखी।
उन्होंने रजिस्टर में दर्ज में शिकायत से पीड़ित के मोबाइल फोन पर कॉल कर जानकारी ली। शिकायतों के समय पर निस्तारण होने से वह संतुष्ट दिखीं।
आईजी ने क्राइम रजिस्टर, असलहा, मालखाना, बंदीगृह, भोजनालय, आरक्षी आवास, बैरकों, निर्माणाधीन बैरक की गुणवत्ता का निरीक्षण किया। इस दौरान मिली कमियों को दूर कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने सीओ मलिहाबाद को निर्देश दिए कि हर महीने में चौकीदारों को बुलाकर उनके साथ मीटिंग करें। साथ ही समय-समय पर उन्हें टार्च भी वितरित करें।
विज्ञापन

इसके अलावा बैरकों को साफ -सफाई व हर कांस्टेबल के सामान रखने के लिए एक-एक अलमारी बैरकों में लगवाने के निर्देश दिए।
उन्होंने एसपी ग्रामीण हृदयेश कुमार से कहा कि सभी ग्रामीण थानों के बैरकों में कूलर लगवाएं। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण हृदयेश कुमार, क्षेत्राधिकारी मलिहाबाद योगेंद्र सिंह व नवीना शुक्ला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें