फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आपका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है तो बूथ पर ही भरें फॉर्म-6, सुबह 10 से शाम 4 बजे तक मिलेंगे बीएलओ

Sun, 22 Nov 2026 08:08 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत रविवार को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ के माध्यम से नाम जुड़वाने और संशोधन कराने का विशेष मौका है। 1 जनवरी 2027 तक 18 वर्ष के होने वाले युवा भी ऑफलाइन या निर्वाचन आयोग के पोर्टल (voters.eci.gov.in) पर 16 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
वोटर लिस्ट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आपकी उम्र 18 वर्ष हो चुकी है और मतदाता सूची में नाम नहीं है तो रविवार को इसे जुड़वाने का मौका है। मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ सुबह 10 से शाम 4 बजे तक मिलेंगे। बीएलओ के पास 17 नवंबर को प्रकाशित ड्राफ्ट मतदाता सूची और आवेदन के लिए फॉर्म उपलब्ध रहेंगे।

विज्ञापन


मतदाता बूथ पर पहुंचकर अपना और परिवार के सदस्यों का नाम सूची में देख सकते हैं। जिन पात्र लोगों का नाम सूची में नहीं है वे फॉर्म 6 भरकर नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। नाम, उम्र, पता, फोटो या अन्य विवरण में गलती होने पर फॉर्म-8 भरा जा सकता है। किसी अपात्र या मृत व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से हटवाने के लिए फॉर्म 7 की व्यवस्था है। विशेष अभियान के अगले चरण में 28 और 29 नवंबर को भी बूथों पर बीएलओ मिलेंगे।

एक जनवरी मानी जाएगी अर्हता तिथि 

जिन युवाओं की उम्र एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष पूरी हो रही है वे अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं। नाम जोड़ने या संशोधन के लिए ऑनलाइन आवेदन की भी सुविधा है। इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग के पोर्टल voters.eci.gov.in या ईसीआईनेट एप का इस्तेमाल किया जा सकता है। दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 16 दिसंबर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें