फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सफल होना चाहते हैं तो सोशल मीडिया रहें दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। 92.8 प्रतिशत अंकों के साथ इंटरमीडिएट की परीक्षा पासकर जिला टॉपर बने आलमनगर निवासी आयुष कुमार मौर्या इलेक्टि्रकल व मैकेनिकल इंजीनियर बनना चाहते हैं। आयुष के पिता अजय पाल मौर्या प्राॅपर्टी डीलिंग करते हैं। मां मंजू देवी गृहिणी हैं।
विज्ञापन

आयुष ने बताया कि उनके पिता की इच्छा है कि वह इंजीनियर बनें। आयुष ने अपनी सफलता का मूल मंत्र सोशल मीडिया से दूर रहना बताया है। आयुष ने कहा कि सोशल मीडिया से हासिल कुछ नहीं होता है, समय अधिक बर्बाद होता है। इसलिए इससे दूर रहकर मन से पढ़ाई करें तो सफलता निश्चित मिलेगी। आयुष ने बताया कि वह अब जेईई की तैयारी कर आईआईटी में प्रवेश लेंगे। कहा कि कभी कोचिंग के चक्कर में न पड़ें। स्कूल में शिक्षक जो बताएं, उसे मन से पढ़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें