फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रोचकता से पढ़ाएं तो रोजाना स्कूल आएंगे बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। सरोजनीनगर ब्लॉक के सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए बृहस्पतिवार को कार्यक्रम हमारा आंगन, हमारे बच्चे का आयोजन प्राथमिक विद्यालय भेड़हन खेड़ा में हुआ। इसमें उन विद्यालयों के बच्चे शामिल हुए, जहां आगनबाड़ी केंद्र चल रहे हैं।
विज्ञापन




मौके पर पहुंचे बेसिक शिक्षा अधिकारी राम प्रवेश ने कक्षा एक और दो में पढ़ने वाले निपुण बच्चों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि बच्चे प्यार की भाषा आसानी से समझते हैं, इसलिए शिक्षक जितना प्यार और रोचकता से पढ़ाएंगे तो बच्चे रोजाना स्कूल आएंगे। साथ ही ज्यादा बच्चे स्कूलों की ओर आकर्षित होंगे। मौके पर डीआई उर्दू राजेश सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रेयश कुमार, सीडीपीओ शैलेंद्र सिंह,प्रकाश चंद्र तिवारी, नोडल शुचिता त्रिपाठी, एआरपी उदय प्रताप मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें