बैलेंस बिगड़ा तो समझो गिरे नहर में।
तेलीबाग। शारदा सहायक नहर तेलीबाग से होकर मोहनलालगंज व गोसाईंगंज की ओर जाती है। रायबरेली रोड पर दीनदयाल पार्क के पीछे के हिस्से में बाबू खेड़ा यादव गांव के पास नहर पर गांव के कुछ लोगों ने रायबरेली रोड से जोड़ने के लिए बिजली के खंभे डालकर पुल बना लिया है। नहर में बने इस खतरनाक पुल से स्कूली बच्चे, महिलाएं निकलती हैं। कई बार खंभे पर बैलेंस बिगड़ने से स्कूल जाने वाले बच्चे नहर में गिर चुके हैं, जिन्हें आसपास के लोगों ने बचाया। अब इस बिजली के खंभे से बने पुल पर साइकिल व मोटरसाइकिल सवार भी निकलने लगे हैं। यहां हर पल दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।