फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पर्ची नहीं पहुंची तो कोई बात नहीं, बूथों पर पहुंचिए

Mon, 20 May 2024 03:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। यदि किसी वोटर के पास चुनाव की पर्ची नहीं पहुंची है तो मतदाता को निराश होने की जरूरत नहीं है। वोटर अपने पोलिंग बूथ पर पहुंचे। बूथ पर बीएलओ मतदान कराने में सहयोग करेंगे। वोटरों के लिए फोटोयुक्त पहचानपत्र लेकर आना जरूरी है। यदि मतदाता सूची में उनका नाम दर्ज है तो उसे बूथ से बिना मतदान के लौटाया नहीं जाएगा। फोटोयुक्त पहचानपत्र लाने के बाद बूथ पर मतदान कर सकते हैं। बीएलओ भी पहले से ही बूथों पर मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन



इन 12 में कोई एक पहचानपत्र जरूर जाएं
रायबरेली। छह मई को बूथों पर मतदान करने के लिए पहुंचने वाले वोटरों को अपना फोटोयुक्त एक पहचान पत्र लेकर पहुंचना होगा। इसके लिए 12 फोटो पहचान पत्र (एपिक) तय किए गए हैंं। फोटो पहचान दस्तावेजों के रूप में पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, राज्य व केंद्र सरकार के लोक उपक्रम, पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा जारी पहचानपत्र, विभिन्न बैंकों की फोटोयुक्त पासबुक, पैन कार्ड, स्मार्ट कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, श्रम मंत्रालय की योजना के जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, सांसदों, विधायकों व विधान परिषद सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र, आधार कार्ड आदि में से किसी को प्रस्तुत करके मतदान किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें