फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जींस-टीशर्ट और ओटी की ड्रेस में दिखे तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
जींस-टीशर्ट और ओटी की ड्रेस में दिखे तो होगी कार्रवाई
विज्ञापन
लखनऊ। किंग जाॅर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में चिकित्सा कर्मियों के जींस-टीशर्ट और ओटी की ड्रेस पहनने पर पाबंदी लगा दी गई है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। यह आदेश संस्थान में नैक के निरीक्षण को देखते हुए किया गया है।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. बीके ओझा की तरफ से आदेश में कहा गया है कि सभी नर्सिंग, पैरा-मेडिकल स्टाफ तथा कर्मचारी अपनी निर्धारित ड्रेस में कार्यस्थल पर उपस्थित रहेंगे। नर्सिंग में अलग-अलग श्रेणी के अधिकारियों के लिए एप्रिन निर्धारित हैं। नर्सिंग ऑफिसर तय एप्रिन पहनकर ही ड्यूटी करें। डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ सफेद एप्रिन पहनकर ही ड्यूटी करें। सीएमएस के आदेश में कहा कि ओटी और आईसीयू में ड्यूटी कर रहे पैरामेडिकल व कर्मचारी ड्यूटी के बाद कपड़े बदलने के बाद ही बाहर आएं। इसी तरह सेवा प्रदाता फर्म के माध्यम से तैनात कर्मचारी अपनी फर्म की ओर से दी गई ड्रेस और आईडी कार्ड पहन कर अपने कार्यस्थल पर उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें