फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: संगीत से प्रेम होता तो युद्ध न होते

विज्ञापन
प्रदर्शनी देखते लोग।
विज्ञापन
लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय की परीक्षा नियंत्रक व सहायक प्रोफेसर डॉ. रुचि खरे ने कहा कि संगीत तो हमेशा से ही शांति और सद्भाव का संदेश देता रहा है। आजकल विश्व में जो भी युद्ध हो रहे हैं, इस बात की तस्दीक है कि ये लोग संगीत से दूर हैं। मौका था यूपी स्टेट आर्काइव्स और व्हाइटस्वान आर्ट की ओर से महानगर स्थित शहीद स्मृति भवन में आयोजित चार दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन आयोजित संगोष्ठी का। भातखंडे संस्कृति विवि के गायन विभाग की अध्यक्ष डॉ. सृष्टि माथुर, पं. बिरजू महाराज कथक संस्थान की अध्यक्ष डॉ. कुमकुम धर, रेलवे से सेवानिवृत्त अधिकारी एके श्रीवास्तव, केएल पांडेय और डॉ. प्रभा श्रीवास्तव ने भी विचार व्यक्त किए। व्हाइटस्वान आर्ट की की क्यूरेटर डॉ. अंजलि निगम ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान यहां प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जा रहा है जिसमें विश्व शांति का संदेश देतीं 70 कलाकृतियों का प्रदर्शन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें