फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अगर आज रिचार्ज नहीं किया मीटर तो कट जाएगी बिजली

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में प्रीपेड बिजली उपभोक्ताओं के लिए खतरे की घंटी बज चुकी है। जो उपभोक्ता बिजली का उपयोग तो कर रहे हैं, लेकिन स्मार्ट मीटर रिचार्ज नहीं करा रहे, उन्हें 21 दिसंबर को हर हाल में बिल जमा कर मीटर रिचार्ज कराना होगा। तय समय तक भुगतान न होने पर घर और दुकानों की बिजली आपूर्ति बाधित की जा सकती है।
विज्ञापन

लखनऊ मध्य जोन के अधीक्षण अभियंता (कॉमर्शियल) मुकेश त्यागी ने शनिवार को इस संबंध में सार्वजनिक सूचना जारी की। उन्होंने बताया कि जिन प्रीपेड उपभोक्ताओं के मोबाइल पर निगेटिव एरियर का संदेश आ रहा है, वे इसे गंभीरता से लें और तत्काल भुगतान करें।
उपभोक्ता यूपीपीसीएल कंज्यूमर एप और यूपीपीसीएल स्मार्ट एप से बिजली बिल चेक कर सकते हैं। यहां से बिल डाउनलोड करने, स्मार्ट मीटर रिचार्ज करने, बिल हिस्ट्री देखने, प्रीपेड मीटर में बैलेंस जांचने जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

ऐसे समझें उपभोक्ता : जिन पोस्टपेड कनेक्शनों को प्रीपेड में बदला गया, उनका रिचार्ज खत्म होने के बाद भी फिलहाल बिजली आपूर्ति बंद नहीं की गई है। इसके बजाय ऐसे उपभोक्ताओं के मोबाइल पर निगेटिव बैलेंस का संदेश भेजा गया है। इसका साफ अर्थ है कि संदेश में दर्शाई गई रकम बकाया के रूप में देनदारी बन चुकी है, जिसे तुरंत जमा करना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें