फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बड़ा इमामबाड़ा में आपत्तिजनक रील बनाई तो बुरा फंसेंगे

विज्ञापन
बड़ा इमामबाड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन

लखनऊ। बड़ा इमामबाड़ा में आपत्तिजनक रील या वीडियो बनाने पर कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में मंडलायुक्त रोशन जैकब ने पुलिस कमिश्नर और जिलाधिकारी को पत्र लिखकर रील आदि बनाने पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन




उप्र शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन अली जैदी ने मंडलायुक्त को एक पत्र भेजा था। इसमें बताया गया था कि बड़ा इमामबाड़ा एक पवित्र स्थल है। यहां पर तमाम लोग रोजाना आपत्तिजनक रील व वीडियो बनाकर वायरल करते हैं। इससे इसकी गरिमा को ठेस पहुंचती है। साथ ही सुरक्षा पर भी सवाल खड़े होते हैं। जैदी ने लिखा था कि इमामबाड़ा आस्था का प्रतीक है। ऐसी चीजें पूरी तरह से प्रतिबंधित होनी चाहिए। मंडलायुक्त ने इसी पत्र का संज्ञान लेकर निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें