फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICSE Result 2025: रिजल्ट में लखनऊ के होनहारों का जलवा, आठ बच्चों ने हासिल किए 99.75 फीसदी अंक; पढ़ें पूरी खबर

Wed, 30 Apr 2025 03:20 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने आज यानी 30 अप्रैल 2025 को 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। सीआईएससीई बोर्ड की ओर से 10वीं व 12वीं का रिजल्ट सुबह 11 बजे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया। 
विज्ञापन
समर्थ द्विवेदी एवं खुशियां मनाते छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीआईएससीई (काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन) के रिजल्ट में एक बार फिर से राजधानी लखनऊ के मेधावियों की सफलता झूमकर बोली। राजधानी में 99 फीसदी से ज्यादा नंबर पाने वाले मेधावियों की लंबी फेहरिस्त है। एक-एक स्थान पर पांच से ज्यादा परीक्षार्थी हैं।

विज्ञापन


काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) 10वीं के रिजल्ट में आद्या चौहान और पलक राज ने 99.6 फीसदी नंबर हासिल किए। इसी तरह इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (आईएससी)-12वीं में वेदिका वत्स, त्वेशा गर्ग, समर्थ द्विवेदी, प्रणव सूरी, आशीष शुक्ला, श्रेया वर्मा, गौरिका लूथरा और आरुषि सिंह चौहान ने संयुक्त रूप से 99.75 फीसदी अंक हासिल किए। 

यह भी पढ़ेंः- UP News: अंसल ग्रुप के ठिकानों पर ईडी की दस्तक, लखनऊ... गाजियाबाद समेत खंगाल रही सात ठिकाने

99 फीसदी से ज्यादा नंबर हासिल करने में बना नया कीर्तिमान

लखनऊ में काउंसिल की परीक्षा में करीब 22 हजार परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इस बार राजधानी के मेधावियों ने इस बार 99 फीसदी से ज्यादा नंबर हासिल करने में नया कीर्तिमान गढ़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें