फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए अफसरों ने किया यूपी का रुख, आईएएस कल्पना की वापसी जल्द

Mon, 16 Oct 2017 03:14 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
IAS logo
विज्ञापन
केंद्रीय प्रति‌नियुक्ति पर गए आईएएस अफसरों के प्रदेश वापसी का सिलसिला जारी है। 1990 बैच की आईएएस अफसर कल्पना अवस्‍थी भी जल्द ही प्रतिनियुक्ति से वापस लौट सकती हैं।
विज्ञापन


साफ-सुथरी छवि और अच्छे अफसरों के गिनी जाने वाली आईएएस कल्पना सपा शासन काल में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चली गईं थी।

वर्तमान में वह केंद्र के डिपार्टमेंटल पॉलिसी एंड प्रमोशन में  ज्वॉइंट सेक्रटेरी के पद पर कार्यरत हैं। उनके उत्तर प्रदेश आने पर उन्हें अहमं तैनीती मिल सकती है।

अफसरों की कमी से जूझ रहे सूबे के लिए यह अच्छे संकेत हैं। अन्य प्रदेशों के आईएएस अफसरों ने भी पिछले कुछ महीनों में प्रदेश का रुख किया है।

इससे पहले वरिष्ठ आईएएस अधिकारी मनोज कुमार सिंह, आईएएस रितु माहेश्वरी ने प्रदेश की प्रशासन व्यवस्‍था में वापसी की थी। इसके अलावा मेघालय कॉडर से पूजा पांडेय ने प्रतिनियुक्ति पर प्रदेश को चुना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें