राज्य सरकार ने आईएएस अधिकारी नरेंद्र प्रसाद पांडेय को निलंबित कर दिया है। पांडेय को पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। उनके ऊपर चुनाव ड्यूटी के दौरान एक महिला के साथ अभद्रता का आरोप है। जांच में प्रथम दृष्टया आरोपों के सही पाए जाने पर चुनाव आयोग ने राज्य सरकार से पांडेय के निलंबन की सिफारिश की थी। आयोग की सिफारिश पर शासन ने बुधवार को पांडेय को निलंबित कर दिया।
नरेंद्र प्रसाद पांडेय 2016 बैच केआईएएस हैं। मौजूदा समय में वह कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा में विशेष सचिव के पद पर तैनात हैं। चुनाव आयोग ने उन्हें पश्चिम बंगाल के चुनाव में बतौर प्रेक्षक भेजा था। शासन ने पांडेय को निलंबित करते हुए राजस्व परिषद से संबद्ध कर दिया है। उनके खिलाफ जांच कराकर विभागीय कार्रवाई केआदेश भी दिए गए हैं।