1999 बैच की आईएएस समद्दार अभी तक कमिश्नर, एनसीआर के साथ ही सतत विकास लक्ष्य व आकांक्षात्मक जिलों की नोडल ऑफिसर भी थीं। उनके ये सभी चार्ज अतिरिक्त जिम्मेदारी के तौर पर रेजिडेंट कमिश्नर, नई दिल्ली रिग्जियान सैम्फिल को दिए गए हैं।
आईएएस अधिकारी संयुक्ता समद्दार को बरेली का मंडलायुक्त बनाया गया है। पहले इस पद पर बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की निदेशक डॉ. सारिका मोहन की तैनाती की गई थी लेकिन उनके छुट्टी से न लौटने के कारण निर्णय बदलना पड़ा।
विज्ञापन
1999 बैच की आईएएस समद्दार अभी तक कमिश्नर, एनसीआर के साथ ही सतत विकास लक्ष्य व आकांक्षात्मक जिलों की नोडल ऑफिसर भी थीं। उनके ये सभी चार्ज अतिरिक्त जिम्मेदारी के तौर पर रेजिडेंट कमिश्नर, नई दिल्ली रिग्जियान सैम्फिल को दिए गए हैं। डॉ. सारिका मोहन लंबे अवकाश पर हैं और शासन के सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने अवकाश की अवधि बढ़ाने की इच्छा जताई है।
वाराणसी के मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल को केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर तैनाती दी गई है। वह कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से पांच वर्ष या अगले आदेश तक इस पद पर बने रहेंगे। दीपक अग्रवाल रिकॉर्ड समय से वाराणसी के कमिश्नर हैं। उन्हें 16 मार्च 2018 को वाराणसी के कमिश्नर के पद पर तैनात किया गया था, तभी से अग्रवाल यहीं बने हुए हैं। शासन के उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक, दीपक अग्रवाल को दशहरे के बाद रिलीव किया जा सकता है।