केंद्र सरकार ने यूपी काडर के आईएएस अधिकारी कौशल राज शर्मा को तीन साल के लिए अरुणाचल, गोवा, मिजोरम और यूनियन टेरिटरी (एजीएमयूटी) काडर में तैनाती का आदेश जारी कर दिया है।
उन्हें दिल्ली में ही तैनाती मिलेगी। कौशल राज शर्मा वाराणसी के डीएम और कमिश्नर रह चुके हैं।
चर्चा है कि उन्हें अब दिल्ली में महत्वपूर्ण पद मिल सकता है।