लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) में शुक्रवार को कार्यक्रम पढ़े विश्वविद्यालय, बढ़े विश्वविद्यालय का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों, शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों ने सभागार में एक घंटे तक साथ में किताबें पढ़ीं। इस दौरान प्रतिकुलपति प्रो. राजीव कुमार, वित्त अधिकारी केशव सिंह, एसोसिएट डीन इनोवेशन डॉ. अनुज कुमार शर्मा आदि थे।