लखनऊ। जवाहर भवन इंदिरा भवन कर्मचारी महासंघ की ओर से बुद्ध पूर्णिमा पर भगवान बुद्ध को नमन किया गया। भवन के परिसर में स्थापित भगवान बुद्ध की प्रतिमा की सफाई कर पूजा-अर्चना की गई। महासंघ के अध्यक्ष सतीश कुमार पांडेय और कार्यकारी महामंत्री सुशील कुमार बच्चा ने भगवान बुद्ध के जीवन पर प्रकाश डाला। समापन पर लड्डू व खीर का वितरण किया गया। इस अवसर पर महासंघ के उपाध्यक्ष आकिल सईद बब्लू, मंत्री अजय कुमार धानुक, दिलीप कुमार सक्सेना, कर्मेंद्र, सागर, सुशील कुमार धानुक, सुनील कुमार धानुक आदि लोग मौजूद रहे।