फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ ठाकुर ने खोला एडीजी के खिलाफ मोर्चा

Tue, 24 Dec 2013 12:50 AM IST
विष्णु मोहन/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
आईजी अमिताभ ठाकुर ने अपने विभाग के एडीजी के साथ काम करने में असमर्थता जताते हुए डीजीपी को अपना स्थानांतरण कहीं और करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन


आईजी ने आरोप लगाया है कि एडीजी पहले से ही उनके प्रति दुर्भावना से ग्रस्त हैं।

अमिताभ ठाकुर का पिछले दिनों पीटीएस गोरखपुर में आईजी के पद पर स्थानांतरण किया गया है। वहां के अपर पुलिस महानिदेशक विजय सिंह हैं।

डीजीपी डीआर नागर को भेजे अपने पत्र में अमिताभ ठाकुर ने कहा है कि पूर्व में उन्होंने तत्कालीन प्रमुख सचिव गृह कुंवर फतेह बहादुर के साथ तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती के सचिव विजय सिंह पर उत्पीड़न व जानबूझ कर परेशान करने का आरोप लगाया था।

इस संदर्भ में हाईकोर्ट में मुकदमा भी दर्ज था। अदालत के निर्देश पर वर्तमान मुख्य सचिव जावेद उस्मानी ने जांच कर इन अधिकारियों को क्लीन चिट दे दी थी। इस पर अमिताभ ठाकुर ने अदालत में चुनौती दी हुई है। इस बीच आईजी बनने पर अमिताभ ठाकुर का तबादला पीटीएस गोरखपुर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठाकुर ने अपनी इस पोस्टिंग को पूरी तरह गलत बताते हुए आशंका जताई है कि एडीजी विजय सिंह पूर्वाग्रह से प्रेरित होकर उनके प्रति नकारात्मक रवैया अपनाएंगे। लिहाजा, उनका स्थानांतरण कहीं और करने का कष्ट किया जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें