फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अपने रब के पास जा रहा हूं': अल्लाह हाफिज...मैसेज बकायेदारों को भेजकर युवक ने दी जान; सामने ये सच

Thu, 11 Dec 2025 10:48 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

फहद ने बताया कि रुपये न मिलने से घर की आर्थिक स्थिति दिन पर दिन खराब होती जा रही थी। उनकी फीस जमा करने में भी पिता को दिक्कत हो रही थी।
विज्ञापन
मिस्त्री ने सुसाइड कर लिया - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में मेरा टाइम खत्म होने वाला है, आज मैं अपने रब के पास जा रहा हूं, जिनको दुनिया में रहना है वो कुछ भी करें, आप सबको आखिरी सलाम, अल्लाह हाफिज... यह मेसेज बकायेदारों को व्हॉट्सएप पर भेजकर विकासनगर के सेक्टर-सी निवासी बिजली मिस्त्री सैयद आदिल अहमद (45) ने बुधवार शाम घर में फंदा लगा लिया।

विज्ञापन


जानकारी होने पर परिजन उन्हें ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित दिया। उनके बड़े बेटे फहद ने चार बिल्डरों पर पिता की मेहनत के 4.78 लाख रुपये हड़पने और उनको मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

फहद के मुताबिक उनके पिता बिल्डरों के लिए काम करते थे। उन्होंने चार लोगों का काम किया था। वर्ष 2017 से लेकर अब तक काम के 4.78 लाख रुपये का भुगतान बाकी था। वह लगातार रुपये की मांग कर रहे थे और आरोपी उनसे टालमटोल कर रहे थे। एक आरोपी महिला ने उन्हें 50 हजार रुपये का चेक भी दिया था, जो क्लीयर नहीं हो सका था। बुधवार को पिता रुपये मांगने के लिए गए थे, पर उन्हें रुपये नहीं मिले। शाम को वह मायूस होकर लौटे और चुपचाप कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर लिया। 
विज्ञापन


कुछ देर के बाद उन्होंने पिता के कमरे का दरवाजा बंद देखा। खटखटाने पर भी कोई जवाब नहीं मिला। मां जैनब छत पर थीं। फहद और जैनब में मोहल्ले वालों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़ा तो आदिल को पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका देखा। वे लोग उन्हें ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। आदिल के परिवार में छोटा बेटा अब्दुल अहद है, जो घटना के समय घर के बाहर था।

बेटे की फीस भी नहीं कर पा रहे थे जमा

फहद ने बताया कि रुपये न मिलने से घर की आर्थिक स्थिति दिन पर दिन खराब होती जा रही थी। उनकी फीस जमा करने में भी पिता को दिक्कत हो रही थी। वह इस बात की पूरी कोशिश में लगे थे कि किसी तरह बकाया मिल जाए, पर ऐसा हो नहीं सका और अंत में पिता को जान देनी पड़ी। 

फहद ने महिला सहित चार लोगों पर पिता को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। एसओ विकासनगर आलोक सिंह ने बताया कि आत्महत्या की सूचना मिली थी, पर परिजनों ने न तो कोई तहरीर दी और न ही कोई शिकायत की है। घरवाले शिकायत करते हैं तो रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें