लखनऊ। एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) ने बीते शुक्रवार को बैंकॉक से वाया मस्कट लखनऊ पहुंची फ्लाइट के यात्री के बैग से 1.67 किलो हाइड्रोपोनिक वीड (गांजा) बरामद किया। इसकी कीमत 1.67 करोड़ रुपये है।
विमान (संख्या डब्ल्यूवाई 265) मस्कट से चलकर सुबह 8:05 बजे लखनऊ पहुंचा। एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि तस्कर ने गांजे को समुद्री भोजन से भरे टिन के डिब्बों में छिपाया था। एआईयू के अधिकारियों ने बताया कि कार्रवाई खुफिया जानकारी के आधार पर की गई। यात्री को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हाइड्रोपोनिक वीड गांजा अंतरराष्ट्रीय बाजार में काफी महंगा बिकता है।